अब सीबीआइ करेगी बैंक ऑफ इंडिया के कई कर्मचारियों से पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : सीबीआई ने करोड़ों रुपये गबन के मामले में अब बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों से पूछताछ करेगी. इसको लेकर सृजन घोटाले में पूछताछ को लेकर सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया को पत्र भेजा है. इसमें दो दिन के अंदर पूछताछ के लिए कर्मियों को दिल्ली सीबीआई मुख्यालय बुलाया है. बता दें कि सीबीआई […]
विज्ञापन
भागलपुर : सीबीआई ने करोड़ों रुपये गबन के मामले में अब बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों से पूछताछ करेगी. इसको लेकर सृजन घोटाले में पूछताछ को लेकर सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया को पत्र भेजा है. इसमें दो दिन के अंदर पूछताछ के लिए कर्मियों को दिल्ली सीबीआई मुख्यालय बुलाया है.
बता दें कि सीबीआई बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है. इसमें सीबीआई ने बैंक के तत्कालीन प्रबंधक, अकाउंटेंट अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की थी. जिनके कार्यकाल में सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड का अकाउंट खोला गया था, वैसे अधिकारी भी पूछताछ के दायरे में आ चुके हैं. सीबीआई के पत्र आने के बाद बैंक कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन