विवाहिता को केरोसिन छिड़क कर जलाया, मौत

Updated at : 12 Feb 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता को केरोसिन छिड़क कर जलाया, मौत

पति, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मायके वालों का आरोप दहेज के कारण मेरी बेटी की ले ली जान कहलगांव : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बभनिया गांव में एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने केरोसिन छिड़क कर उसकी जान लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना पिछले 18 जनवरी की […]

विज्ञापन

पति, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मायके वालों का आरोप दहेज के कारण मेरी बेटी की ले ली जान
कहलगांव : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बभनिया गांव में एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने केरोसिन छिड़क कर उसकी जान लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना पिछले 18 जनवरी की बतायी जाती है. इलाज के क्रम में उसकी मायागंज में मौत हो गयी. इस बाबत मृतका के बयान पर आरोपित पति त्रर्षि मुसहर, ससुर निरंजन मुसहर व ननद चांद मुनी कुमारी के खिलाफ सोमवार को कहलगांव थाने में प्राथमिकी की गयी है.
कहलगांव एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है. खबर है कि अंतीचक थाने के नयनसुख नगर कोढी मुसहरी टोला के गोपी मुसहर की पुत्री शीतल देवी की शादी कहलगांव के लक्ष्मीपुर बभनिया गांव के त्रर्षि मुसहर से हुई थी. पिछले 18 जनवरी की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर मेरी बेटी के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर उसे मारने का प्रयास किया.
ग्रामीण से सूचना मिलने पर शीतल के पिता मायागंज में भर्ती अपनी बेटी से मिलने पहुंचे, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बरारी थाने के पुलिस के मौजूदगी में 20 जनवरी को मृतका का पोस्टममार्टम कराया गया. परिजन का आरोप है कि दहेज के कारण मेरी बेटी की जान ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन