नारायणपुर : नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिला छात्र, इलाज के दौरान मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 6:58 AM

विज्ञापन

नारायणपुर : नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी लालो दास का बेटा राकेश दास (18) बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. जीआरपी के जवान सूर्यमणि पांडे ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. वहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर […]

विज्ञापन

नारायणपुर : नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी लालो दास का बेटा राकेश दास (18) बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. जीआरपी के जवान सूर्यमणि पांडे ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. वहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया.

इसके बाद नारायणपुर जीआरपी ने बिहपुर जीआरपी के थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद को सूचना दी और बिहपुर जीआरपी थाना शव ले जाया गया.

जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि मृतक के कपड़े की जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला, जिसपर उसका नाम पता लिखा था. गुरुवार की सुबह उसके परिजनों को सूचना दी गयी. उसकी मां शांति देवी ने शव की शिनाख्त की. उसने बताया कि मंगलवार को घर में उसे पढ़ने के लिए डांटा गया था. उसके बाद से वह घर से गायब था.
इसकी तलाश की जा रही थी. राकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. मृतक का पिता लालो दास पंजाब के पानीपत में मजदूरी करता है. जीआरपी ने अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा देर शाम परिजनों को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन