ePaper

प्रभात खबर का कंबल वितरण अभियान जारी, जुड़ रहे लोग

Updated at : 03 Jan 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर का कंबल वितरण  अभियान जारी, जुड़ रहे लोग

भागलपुर :जिले के लोग धीरे धीरे प्रभात खबर के कंबल वितरण अभियान से जुड़ने लगे हैं. अभियान की इस कड़ी में बुधवार देर रात स्टेशन चौक, खलीफाबाग चौक, मायागंज अस्पताल चौक समेत कई जगहों पर गरीब रिक्शा चालक, मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया. ठंड से परेशान रिक्शा चालकों को जब कंबल मिला […]

विज्ञापन
भागलपुर :जिले के लोग धीरे धीरे प्रभात खबर के कंबल वितरण अभियान से जुड़ने लगे हैं. अभियान की इस कड़ी में बुधवार देर रात स्टेशन चौक, खलीफाबाग चौक, मायागंज अस्पताल चौक समेत कई जगहों पर गरीब रिक्शा चालक, मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
ठंड से परेशान रिक्शा चालकों को जब कंबल मिला तो उनके चेहरे पर सुकून के भाव नजर आये. खलीफाबाग चौक पर ठंड बीच कांपते रिक्शा चालकों को कंबल दिया गया. यहां अलावा की भी व्यवस्था नहीं थी. इन लोगों ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया.
दिन में राहत, रात में कड़ाके की ठंड
सबौर : अभी कनकनी व ठंड और बढ़ने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पछुआ हवा से दिन के तापमान में वृद्धि होने से राहत है, लेकिन रात सर्द होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
पिछले दो दिनो में अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. सर्द हवा अभी जारी रहेगी और कनकनी और बढ़ेगी. बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
अभियान से आप भी जुड़ें
झुग्गी-झोपड़ियों में कंपकपाती ठंड के बीच गरीबों की जिंदगी बड़ी मुश्किल से कटती है. सड़कों के किनारे रिक्शा चालक अपने रिक्शे पर बड़ी मशक्कत से रात गुजारते हैं. ऐसे जरूरतमंद लोगों को आप भी प्रभात खबर अभियान के माध्यम से पहुंचा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन