भागलपुर : जारी है जाम से जंग, पहले कर लें नववर्ष टूर प्लान
Updated at : 31 Dec 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जाम से जंग जारी है. एक तरफ एनएच 31 पर ट्रकों का जाम प्रशासन हटा नहीं पा रहा है और पिछले चार दिनों से शहर में दोपहर तक ट्रकों की कतार लगी रहती है. दूसरी ओर नववर्ष पर कई लोग लांग ड्राइव पर निकलेंगे, तो कई […]
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जाम से जंग जारी है. एक तरफ एनएच 31 पर ट्रकों का जाम प्रशासन हटा नहीं पा रहा है और पिछले चार दिनों से शहर में दोपहर तक ट्रकों की कतार लगी रहती है. दूसरी ओर नववर्ष पर कई लोग लांग ड्राइव पर निकलेंगे, तो कई लोग अपने जिले के ही विभिन्न स्थानों पर जाकर पिकनिक मनायेंगे. लिहाजा अधिक दूरी पर जाने के लिए पहले ही सफर शुरू करना होगा. यह जरूरी नहीं कि नववर्ष के दिन सड़कें खाली रहे.
इन स्थलों पर मनेगा नववर्ष : नववर्ष पर शहर में सैंडिस कंपाउंड, जयप्रकाश उद्यान व टिल्हा कोठी पर पिकनिक को लेकर भीड़ उमड़ेगी. इन स्थलों पर साफ-सफाई मिलाजुला कर ठीक है. सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गयी है.
पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. शाम होने से पहले इन स्थानों को छोड़ना होगा. वजह रोशनी की व्यवस्था नहीं मिल पायेगी. सैंडिस कंपाउंड में नववर्ष सांस्कृतिक मेला का आयोजन होगा. इसमें विभिन्न तरह के आयोजन लोगों को लुभायेंगे.
कुप्पाघाट में होगा सत्संग व भंडारा : नववर्ष को ध्यान में रखते हुए महर्षि मेंहीं आश्रम, कुप्पाघाट में तैयारी की गयी है. अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के प्रवक्ता डॉ स्वामी गुरु प्रसाद ने बताया कि नववर्ष पर भंडारा का आयोजन होगा.
सत्संग का आयोजन भी होगा. उन्होंने बताया कि यहां लोग नये साल में मनोकामना पूरी करने की कामना लेकर आचार्य श्री से आशीष लेने आते हैं. नववर्ष पर आम लोग और सत्संगियों का भी जुटान होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




