बीएड का ट्यूशन शुल्क हुआ 40 हजार

Updated at : 18 Jun 2014 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड का ट्यूशन शुल्क हुआ 40 हजार

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में मंगलवार को सिंडिकेट की बैठक हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये. बीएड कॉलेजों के 40 हजार रुपये ट्यूशन शुल्क का निर्णय पारित किया गया. चयन समिति से अनुशंसित 136 शिक्षकों की प्रोन्नति, डेट फिक्सिंग व संपुष्टि को अनुमोदित किया गया. प्रोन्नति की अधिसूचना […]

विज्ञापन

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में मंगलवार को सिंडिकेट की बैठक हुई. इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये. बीएड कॉलेजों के 40 हजार रुपये ट्यूशन शुल्क का निर्णय पारित किया गया.

चयन समिति से अनुशंसित 136 शिक्षकों की प्रोन्नति, डेट फिक्सिंग व संपुष्टि को अनुमोदित किया गया. प्रोन्नति की अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण बैठक में प्रोन्नत शिक्षकों के नाम घोषित किये गये, लेकिन इसकी सूची जारी करने से मना कर दिया गया. इसके अलावा अनुकंपा पर नियुक्त 24 तृतीयवर्गीय व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति का भी अनुमोदन किया गया. जिन शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी, उनमें मेधा योजना में प्रोफेसर सात, रीडर 16 शामिल हैं.

कालबद्ध प्रोन्नति में प्रोफेसर पांच व रीडर नौ शामिल हैं. कैश (कैरियर एडवांसमेंट स्कीम) में रीडर 15, सेलेक्शन ग्रेड रीडर छह, सीनियर लेरर 30, डिमोंस्ट्रेटर से लेरर तीन शामिल हैं. 45 शिक्षकों का डेट फिक्सिंग किया गया. सारे बीएड कॉलेज का ट्यूशन शुल्क समान रहेगा. यह निर्णय एकेडमिक काउंसिल ने लिया था.

इस निर्णय को मंगलवार को हुई वित्त कमेटी की बैठक में पारित किया गया. कॉमन टेस्ट अगले सत्र से लेने का निर्णय लिया गया. वित्त कमेटी ने यह भी निर्णय लिया था कि बीएड कॉलेज का निरीक्षण शुल्क 20 हजार रुपये होगा, जिसे सिंडिकेट ने पारित कर दिया. कॉलेज सेवा आयोग से प्राप्त तीन शिक्षकों की सेवा की संपुष्टि (कनफर्म) की गयी. इसमें आर लाल कॉलेज के भौतिकी के शिक्षक डॉ राम नरेश सिंह, एसजीएसएम कॉलेज, शेखपुरा के गणित के शिक्षक अनिल कुमार व एलएनबीजे कॉलेज, भ्रमरपुर के इतिहास के शिक्षक राजीव रंजन झा शामिल हैं. पांच संबद्ध कॉलेज के दाता सदस्यों की सदस्यता घोषित की गयी. सरकार द्वारा निर्माण किये जानेवाले जलमीनार के लिए जमीन देने का प्रस्ताव पारित किया गया. थाना को जमीन देने के लिए कुलपति को अधिकृत किया गया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे ने की. इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो एके राय, डीएसडब्ल्यू डॉ गुरुदेव पोद्दार, सीसीडीसी डॉ राजीव कुमार सिन्हा, सिंडिकेट सदस्य डॉ अरुण सिंह, डॉ सुरेंद्र अनल, डॉ चंदन यादव, डॉ हरपाल कौर, डॉ सत्यव्रत सिंह आदि मौजूद थे.

प्राचार्य का तबादला नैक मूल्यांकन के बाद

सिंडिकेट सदस्यों ने यह सवाल उठाया कि जब पिछली बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन प्राचार्यो का एक ही कॉलेज में पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है उनका तबादला किया जाये, तो एक ही प्राचार्य का क्यों हुआ. प्रतिकुलपति ने बताया कि इस सवाल पर विचार हुआ कि चूंकि कॉलेजों का नैक से मूल्यांकन कराने की तैयारी की जा रही है, इसलिए मूल्यांकन हो जाने के बाद निश्चित रूप से तबादला कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन