बियाडा का कायाकल्प अब ऑन लाइन आवेदन भी

Updated at : 11 Oct 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
बियाडा का कायाकल्प अब ऑन लाइन आवेदन भी

दीपक राव, भागलपुर : बरारी औद्योगिक प्रक्षेत्र-बियाडा नवरात्र के बाद नयी व्यवस्था में दिखेगा. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. बियाडा को अपग्रेड किया जा रहा है. इसके तहत उद्यमी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इतना ही नहीं बियाडा कार्यालय में अधिकतर काम कंप्यूटर पर होगा. 15 दिन में नये कार्यालय में शिफ्ट होगा […]

विज्ञापन
दीपक राव, भागलपुर : बरारी औद्योगिक प्रक्षेत्र-बियाडा नवरात्र के बाद नयी व्यवस्था में दिखेगा. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. बियाडा को अपग्रेड किया जा रहा है. इसके तहत उद्यमी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इतना ही नहीं बियाडा कार्यालय में अधिकतर काम कंप्यूटर पर होगा.
15 दिन में नये कार्यालय में शिफ्ट होगा कार्यालय : सबसे पहले 15 दिन के अंदर नवनिर्मित तीनमंजिला भवन में बियाडा का कार्यालय शिफ्ट होगा. इस तीनमंजिला भवन में एक सभा कक्ष तैयार किया गया है. साथ ही डीओ, एडीओ, कार्यकारी निदेशक का स्मार्ट चेंबर तैयार किया गया है. इसके अलावा सहायक का अलग केबिन व स्टोर रिकॉर्ड रूम है. बिल्डिंग का स्वरूप पूरी तरह से अत्याधुनिक है. यहां पर सारा काम कंप्यूटर व इंटरनेट से जुड़ा होगा.
अस्त-व्यस्त व्यवस्था में होगा सुधार, गंदे पानी से मिलेगी मुक्ति : बियाडा परिसर में उद्यमियों को गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी. प्राय: थोड़ी बारिश में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. अब यह देखने को नहीं मिलेगा. सबसे पहले 50 बड़े स्ट्रीट लाइट लगाये जायेंगे, जिससे बियाडा परिसर जगमग करने लगेगा. इसी क्रम में कॉमन इंफ्लीवेंट ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जायेगा. इससे यहां के उद्योगों से निकले गंदे पानी को साफ करके इस्तेमाल के लायक बनाया जायेगा.
तीन प्लॉट के लिए उद्यमी कर सकते हैं आवेदन
वर्तमान में बियाडा-बरारी में उद्यमियों के लिए तीन प्लॉट खाली पड़ा है, जो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
राजीव रंजन होंगे बियाडा के विकास पदाधिकारी
बियाडा के वर्तमान विकास पदाधिकारी रवि रंजन का स्थानांतरण पटना बियाडा में इसी पद के लिए हो गया है. यहां पर उनके स्थान पर मुजफ्फरपुर से राजीव रंजन का स्थानांतरण भागलपुर हुआ है. शीघ्र ही राजीव रंजन को कार्यभार सौंप कर पटना चले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन