मैजिक पलटने से दो बच्चों की मौत 12 महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के समीप एक मैजिक गाड़ी पलटने से दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन व्रतधारी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है. सभी महिलाएं गंगा स्नान करने तीनटंगा दियारा घाट पर जा रही थी. मृतक बच्चों सहित सभी घायल महिलाएं एक ही गांव गोपालपुर […]
विज्ञापन
नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के समीप एक मैजिक गाड़ी पलटने से दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन व्रतधारी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है. सभी महिलाएं गंगा स्नान करने तीनटंगा दियारा घाट पर जा रही थी. मृतक बच्चों सहित सभी घायल महिलाएं एक ही गांव गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की हैं.
मृतकों में डुमरिया के श्याम मंडल का पुत्र आशीष कुमार (12) एवं ननकु मंडल का पुत्र विकास कुमार (12) के रूप में पहचान की गयी है. घायलों में डुमरिया की जुगती देवी, सुनीता देवी, मनीष कुमार, फूचो देवी, बीना देवी, झबड़ी देवी, खुशबू कुमारी, सुचिता देवी, रीता देवी, चंदा देवी, रीना देवी एवं अनीता देवी मुख्य रूप से शामिल हैं. मैजिक डुमरिया चौक से जैसे ही आगे बढ़ी कि चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी. गाड़ी का रफ्तार तेज होते ही मैजिक गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और लगभग 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गयी.
इस घटना में बच्चों सहित लगभग एक दर्जन से भी अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घायलों में आधा दर्जन महिलाओं को समीप के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये. जबकि आधे दर्जन से भी अधिक महिलाओं को रंगरा पीएचसी भेजा गया. गंभीर रूप से दोनों घायल बच्चों में एक बच्चा अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गयी. दोनों मृतक बच्चों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त मैजिक गाड़ी का चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. दुर्घटनाग्रस्त मैजिक गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. मृतक के घरों में कोहराम मचा है. दोनों मृतकों के घरों में जितीया पर्व की खुशी मातम में बदल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










