दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ हाफिज का बयान आरोपित बता बच्ची की मां ने दर्ज कराया केस

Updated at : 19 Sep 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ हाफिज का बयान आरोपित बता बच्ची की मां ने दर्ज कराया केस

भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी के समीप रविवार दोपहर हाफिज के साथ मारपीट, अपहरण और हत्या की आशंका की शिकायत दर्ज की गयी थी. बाद में रविवार देर रात ही हाफिज भागलपुर स्टेशन पर एक कोने में घायल अवस्था में पुलिस को मिले. जिसके बाद हबीबपुर पुलिस ने हाफिज को इलाज के लिये […]

विज्ञापन
भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी के समीप रविवार दोपहर हाफिज के साथ मारपीट, अपहरण और हत्या की आशंका की शिकायत दर्ज की गयी थी. बाद में रविवार देर रात ही हाफिज भागलपुर स्टेशन पर एक कोने में घायल अवस्था में पुलिस को मिले. जिसके बाद हबीबपुर पुलिस ने हाफिज को इलाज के लिये मायागंज अस्पताल भेज दिया था.
घटना को दो बीतने के बाद भी मायागंज अस्पताल के सर्जरी वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहे हाफिज गुलफराज ने पुलिस को अपना बयान दर्ज नहीं कराया है. उधर मामले में हाफिज के घर के सामने रहने वाली सात साल की बच्ची की मां ने अपनी बच्ची के साथ गलत हरकत करने पर महिला थाना में पोक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया है. सात वर्षीय बच्ची ने हाफिज पर आरोप लगाया है कि पंद्रह दिन पूर्व हाफिज गुलफराज ने उनकी बच्ची को सिगरेट लाने के पैसे देकर बुलाया था.
सिगरेट लेकर आने के बाद हाफिज ने उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की. मामले में महिला थाने की पुलिस ने बच्ची का मेडिकल जांच कराये जाने के बाद कोर्ट में 164 का बयान भी कराया. रविवार रात बरामदगी के बाद मायागंज अस्पताल ले जाते वक्त हाफिज ने थानाध्यक्ष को बताया था कि विगत शुक्रवार रात उसका अपहरण कर मारपीट की गयी थी.
तिलकामांझी थानाध्यक्ष को निंदन की सजा
भागलपुर. अमरजीत हत्याकांड मामलें में ससमय दस्तावेजों को जमा नहीं करने पर एसएसपी द्वारा तिलकामांझी थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी को एक निंदन की सजा दी गयी है. संजय कुमार सत्यार्थी पर हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप था, जिस पर एसएसपी ने संज्ञान लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन