खतरनाक पेड़ों की गिनती शुरू

Updated at : 06 Sep 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
खतरनाक पेड़ों की गिनती शुरू

आज कलेक्ट्रेट परिसर व सदर अनुमंडल के दो अंचल की बनेगी रिपोर्ट भागलपुर : सदर अनुमंडल के सामने पेड़ गिरने के हादसे के बाद अलर्ट हुए जिला प्रशासन ने खतरनाक पेड़ की गिनती बुधवार से शुरू कर दी है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष नारायण के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में सूखे व खतरनाक पेड़ की […]

विज्ञापन

आज कलेक्ट्रेट परिसर व सदर अनुमंडल के दो अंचल की बनेगी रिपोर्ट

भागलपुर : सदर अनुमंडल के सामने पेड़ गिरने के हादसे के बाद अलर्ट हुए जिला प्रशासन ने खतरनाक पेड़ की गिनती बुधवार से शुरू कर दी है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष नारायण के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में सूखे व खतरनाक पेड़ की गिनती की गयी. सदर अनुमंडल के जगदीशपुर व नाथनगर अंचलाधिकारी को भी इस तरह की गिनती करने के लिए कहा गया. सभी खतरनाक पेड़ की गिनती गुरुवार तक पूरा होने का दावा किया गया. पेड़ों की गिनती करके नगर निगम व वन विभाग दोनों को पत्र भेजा जायेगा.
सदर एसडीओ आशीष नारायण ने बताया कि जिस विभाग यानी नगर निगम या वन विभाग, के अंतर्गत खतरनाक पेड़ काटने का अधिकार क्षेत्र आता है, उनसे कार्रवाई करने के लिए कहा जायेगा. सूखे पेड़ के अचानक गिरने के लिए तेज हवा के झोंके या फिर बारिश की जरूरत नहीं है. कभी भी गिरने की घटना में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है. हालांकि, डीएम स्तर से वन विभाग को खतरनाक पेड़ की गिनती करके उसके हटाने की नियम पूर्वक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. जिससे अचानक पेड़ गिरने जैसे हादसे नहीं हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन