कहलगांव : पत्नी से अनबन होने पर पति ने लगा ली फांसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 1:19 AM

विज्ञापन

कहलगांव : थाना क्षेत्र की लगमा पंचायत के चकभूस्का गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.चकभूस्का निवासी अनिल शर्मा की पुत्री अंजलि देवी की शादी पांच साल पहले यूपी के मुरादाबाद जिले के तामीलपुर धकिया निवासी फेम सिंह के साथ हुई थी. फेम सिंह चंडीगढ़ में रहकर राजमिस्त्री का काम करता […]

विज्ञापन

कहलगांव : थाना क्षेत्र की लगमा पंचायत के चकभूस्का गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.चकभूस्का निवासी अनिल शर्मा की पुत्री अंजलि देवी की शादी पांच साल पहले यूपी के मुरादाबाद जिले के तामीलपुर धकिया निवासी फेम सिंह के साथ हुई थी. फेम सिंह चंडीगढ़ में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था. एक माह पूर्व अंजलि अपने मायके आयी थी. इसी बीच यहां इसके दादा की मृत्यु हो गयी.

श्राद्ध कर्म में शामिल होने फेम सिंह भी ससुराल चकभूस्का आया था. वह पत्नी को मुरादाबाद ले जाना चाहता था, लेकिन पत्नी उसके साथ चंडीगढ़ में साथ रहना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआा. फेम सिंह ने गुस्से में आकर कमरे में फांसी लगा ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन