वाहन के धक्के से घायल बच्चे की मौत, मां की हालत नाजुक, गुस्साये लोगों किया रोड जाम

शाहकुंड : शाहकुंड-अकबरनगर मुख्य मार्ग पर शाहकुंड थाना के सामने वाहन के धक्के से जख्मी हुए मो महबूब के पांच वर्षीय बेटे की बुधवार की सुबह मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी. उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर बांस-बल्ला […]
शाहकुंड : शाहकुंड-अकबरनगर मुख्य मार्ग पर शाहकुंड थाना के सामने वाहन के धक्के से जख्मी हुए मो महबूब के पांच वर्षीय बेटे की बुधवार की सुबह मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी. उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर बांस-बल्ला लगा जाम कर दिया. इस दौरान सड़क पर टायर जला कर लोगों ने खूब हंगामा किया. परिजन और ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे थे.
स्थानीय पुलिस के खिलाफ लोग इतने आक्रोशित थे कि हरपुर मोड़ के समीप भी सड़क जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे. दो घंटे बाद बीडीओ अमर कुमार मिश्रा व इंसपेक्टर विपिन लाल राम मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को सरकारी सहायता राशि देने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया. तीन घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा. इस दौरान वाहनों की कतारें लग गयीं. यात्रियों को भारी परेशानी हुई. लोगों का आक्रोश देख शाहकुंड पुलिस ने चार थाने की पुलिस को भी बुला लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




