हलफनामे में भुवानियां ने दी झूठी जानकारी

भागलपुर: मृतक दिवेश सिंह के भाई और वार्ड पार्षद दिनेश सिंह ने मेयर दीपक भुवानियां पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. दिनेश का दावा है कि मेयर ने अपने चुनावी हलफनामे (नगर निगम का चुनाव) में झूठी सूचनाएं दी है. मेयर पर जो केस था, उस केस का विवरण हलफनामे में नहीं दिया गया है. […]
भागलपुर: मृतक दिवेश सिंह के भाई और वार्ड पार्षद दिनेश सिंह ने मेयर दीपक भुवानियां पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. दिनेश का दावा है कि मेयर ने अपने चुनावी हलफनामे (नगर निगम का चुनाव) में झूठी सूचनाएं दी है.
मेयर पर जो केस था, उस केस का विवरण हलफनामे में नहीं दिया गया है. इस कारण मेयर ने राज्य चुनाव आयोग को गुमराह करने का काम किया है. इस मामले में मेयर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाये.
दिनेश ने कहा कि दीपक भुवानियां जदयू में पदाधिकारी हैं, लेकिन कई हत्याकांडों में इनका नाम आने से जदयू की छवि धूमिल हो रही है. इस कारण भुवानियां को जदयू से निष्कासित किया जाये. हत्यारोपी मेयर के कारण भागलपुर नगर निगम भी पूरे राज्य में दागदार हुआ है. मेयर सहरसा के एक मामले में भी फरार हैं. इस मामले को पैसे के बल पर दबा दिया गया है. यहीं नहीं, इससे संबंधित फाइल भी रिकार्ड रूम से गायब करवा दी गयी हैं.
हत्या के बाद संजय ने पप्पू से करायी थी बात : दिनेश सिंह ने कहा कि दिवेश की हत्या के बाद संजय सिन्हा ने फोन पर उनकी बात पप्पू खान से करायी थी. केस में पप्पू खान का नाम आने से संजय परेशान था. पप्पू ने फोन पर कहा था कि उसने दिवेश की हत्या नहीं की. उन्होंने कहा कि जमीन मालिक शिव शंकर भगत को पप्पू खान ने ही जमीन बेचने के लिए दबाव दिया था. शिव शंकर जब जमीन बेचने के लिए तैयार हो गया था तो उसने 51 हजार रुपये लेकर संजय के नाम से जरवाना किया था. बाद में जमीन की रजिस्ट्री दीपक भुवानियां के नाम से हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




