ऑटो पलटने से महिला की मौत थाने में लोगों ने किया हंगामा

बिहपुर : भागलपुर से बिहपुर आ रहो एक ऑटो शुक्रवार की देर शाम गौरीपुर के समीप 14 नंबर सड़क पर पलट गया. उसपर सवार बिहपुर मध्य पंचायत के नयाटोला गौरीपुर की नुरगी खातून (49 वर्ष) की मौत हो गयी. हादसे में उसके गंभीर रूप से घायल होने पर वहां जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को […]
बिहपुर : भागलपुर से बिहपुर आ रहो एक ऑटो शुक्रवार की देर शाम गौरीपुर के समीप 14 नंबर सड़क पर पलट गया. उसपर सवार बिहपुर मध्य पंचायत के नयाटोला गौरीपुर की नुरगी खातून (49 वर्ष) की मौत हो गयी. हादसे में उसके गंभीर रूप से घायल होने पर वहां जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. बिहपुर पुलिस ने उसे पीएचसी भेजा. वहीं उसकी पहचान हुई. वह प्राथमिक विद्यालय राइनटोला विक्रमपुर में रसोइया थी. पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. परिजन उसे भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद ऑटो का चालक फरार हो गया. पुलिस ने गौरीपुर से आॅटो जब्त कर थाना लाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










