दो ई रिक्शा टकराये, पत्नी सहित थाने का मुंशी घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाब बाग कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर दो ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. एक ई रिक्शा में बैठे तिलकामांझी थाना के मुंशी रंजीत कुमार और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद तिलकामांझी पुलिस ने दोनों ई रिक्शा को […]
विज्ञापन
भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाब बाग कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर दो ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. एक ई रिक्शा में बैठे तिलकामांझी थाना के मुंशी रंजीत कुमार और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद तिलकामांझी पुलिस ने दोनों ई रिक्शा को जब्त कर थाने ले आयी.
घायल रंजीत कुमार ने बताया कि वह छुट्टी में परिवार के साथ घर जाने के लिए ई रिक्शा को स्टेशन के लिए रिजर्व किया था. इसी दौरान नवाब बाग कॉलोनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ई रिक्शा ने सामने से उनके ई रिक्शा में ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा में बैठे रंजीत अपने परिवार के साथ बैठे थे, वह पलट गयी, जबकि टक्कर मारने वाली ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










