bhagalpur news. बीएयू सबौर के पूर्व प्रधान लिपिक 100 वर्षीय लक्ष्मी राजहंस का निधन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बीएयू सबौर के पूर्व प्रधान लिपिक 100 वर्षीय लक्ष्मी राजहंस का निधन

ग्राम चंधेरी के लोकप्रिय शिक्षक लक्ष्मी राजहंस जी का लगभग 100 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन उनके पैतृक आवास चंधेरी में हो गया

विज्ञापन

ग्राम चंधेरी के लोकप्रिय शिक्षक लक्ष्मी राजहंस जी का लगभग 100 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन उनके पैतृक आवास चंधेरी में हो गया. सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद राजहंस ने कहा कि वह हमारे शिक्षा के गुरु भी थे. उनके ही सानिध्य में मैं अपनी शिक्षा ग्रहण की थी. उनका हमारे जीवन में मार्गदर्शक के रूप में बहुत बड़ा योगदान रहा. बताया कि 40 वर्षों तक प्रधान लिपिक के पद पर बिहार कृषि महाविद्यालय सबौर में अपना योगदान किये. वर्ष 1987 में सेवानिवृत होने के बाद अपने आवास चंधेरी में अंग्रेजी का ट्यूशन और संस्कृत विषय की पढ़ाई से सबौर प्रखंड के अनेकों छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान किये. उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. शोकाकुल परिवार में शामिल विनोद राजहंस, पवन राजहंस, सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद राजहंस, सबौर महाविद्यालय सबौर के सेवानिवृत्ति शिक्षक प्रभाष राजहंस, संजय राजहंस, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण राजहंस शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन