भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के अंदर घुसा बाइक सवार, दो की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2023 9:20 PM
भागलपुर में अभी-अभी भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. ट्रक के सामने से आ रही बाइक उसके अंदर घुस गई. इस हादसे में दो युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. लिस के अनुसार दोनों मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
भागलपुर में अभी-अभी भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटना में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम सात बजे के आसपास की है. सूचना पर पहुंची कजरैली पुलिस दोनों बाइक सवारों को लेकर मायागंज अस्पताल गयी. डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
देर रात मायागंज अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतकों की पहचान की और दोनों के नाबालिग होने की बात कही. मृतकों में से एक की पहचान बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित कोहिंदा गांव निवासी दिनेश प्रसाद दास के पुत्र श्रीकांत (17) व दूसरे की पहचान अमरपुर के भदरिया पंचायत स्थित गंगापुर गरहेल के रहनेवाले ललित नारायण महतो के बेटे बादल कुमार सिंह (15) के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद एक किशोर ट्रक के पीछे वाले टायर के नीचे दब गया, वहीं दूसरा आगेवाले चक्के के नीचे बाइक के साथ दब गया. ट्रक बांका की ओर जा रहा था. बाइक सवार भी भागलपुर की ओर से अमपुर जा रहे थे. इसी बीच टक्कर हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया. मृतक की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.
थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है. घटना की सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि बादल और श्रीकांत किसी मित्र से मिलने के लिये भागलपुर आये थे. वहीं देर शाम वापस अपने गांव लौटने के दौरान वे लोग सड़क हादसे के शिकार हो गये. मायागंज अस्पताल पहुंचे मृतकों के कुछ दोस्तों ने उन दोनों के गर्लफ्रेंड से मिलने आने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










