PHOTOS: भागलपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन की तस्वीरें देखिए, नम आंखों से दी गयी मां को विदाई..

Updated at : 26 Oct 2023 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भागलपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन की तस्वीरें देखिए, नम आंखों से दी गयी मां को विदाई..

Durga Murti Visarjan PHOTOS: बिहार के भागलपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. बुधवार को लोगों ने नम आखों से मां दुर्गा को विदाई दी.पूरा शहर विसर्जन शोभायात्रा को देखने आए भक्तों की भीड़ से भरा रहा. देखिए विसर्जन की तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: भागलपुर में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. पहली प्रतिमा स्टेशन चौक पहुंची और श्रद्धालुओं का हुजूम स्टेशन चौक व आसपास के क्षेत्रों में उमड़ पड़ा. इसके बाद विसर्जन मार्ग में रौनक बढ़ गयी और जय मां अंबे, जय जगदंबे, दुर्गा महारानी आदि के जयकारा से चारों तरफ गुंजायमान होता रहा.

undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: परबत्ती की प्रतिमा की महाआरती स्टेशन चौक पर हुई. प्रतिमा शोभायात्रा आगे बढ़ा. बहुत कम समय में प्रतिमा खलीफाबाग चौक पहुंच गयी. परबत्ती समेत अन्य जगहों की प्रतिमा का विसर्जन देर रात तक किया गया.

Also Read: PHOTOS: भागलपुर में बेटी की तरह दी गयी मां को विदाई, मूर्ति विसर्जन से पहले की ये तस्वीरें करेंगी भावुक..
undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: मां दुर्गा की प्रतिमा का बुधवार को संगीत के धुन के साथ विसर्जन हुआ. भक्ति के धुन के साथ फिल्मी गाने भी बजते रहे और युवाओं के पांव थिरकते रहे. रात साढ़े आठ बजे तक बिना लाइन व लाइन वाले लगभग 30 प्रतिमाओं का विसर्जन घाट पर बने तालाब में हुआ.

undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: बरारी के बरगाछ स्थित स्थापित की गयी प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया. मंगलवार व बुधवार मिलाकर साढ़े आठ बजे तक भागलपुर में 30 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ. विसर्जन घाट में पूजा समिति, जिला प्रशासन, निगम और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व जवान प्रतिमा को शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन में लगे हुए थे.

undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: लाइन में सबसे पहले परबत्ती प्रतिमा का विसर्जन तालाब में लगभग रात 7:45 बजे हुआ . बरारी आदमपुर, खंजरपुर सहित कई इलाके की प्रतिमा का विसर्जन बिना कतार में लगा कर हुआ .

undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS:मायागंज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. प्रतिमा के विसर्जन में बन रहे संगीत के धुन पर युवा जमकर नाचे .

undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: बुधवार को प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी और देर रात मायागंज मुसहरी घाट में प्रतिमाओं का विसर्जन बारी-बारी से कर दिया गया. कृत्रिम तालाबों में भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया.

undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: नाथनगर के महाश्य ड्योढ़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रीरामपुर घाट पर नाव से लेकर श्रद्धालु गए और माता की प्रतिमा का विसर्जन किया.

undefined

Durga Murti Visarjan PHOTOS: मुंदीचक के प्रेमनगर की प्रतिमा का विसर्जन कृत्रिम तालाब के घाट पर किया गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन