Bettiah : अंचल कर्मियों ने डोर टू डोर जमाबंदी पंजी का किया वितरण, सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हाथ
Author Israel ansari
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय अंचल स्थित सभी हल्का में राजस्व महाअभियान के तहत सीओ नंदलाल राम के निर्देश पर जमाबंदी पंजी की कॉपी का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया.
विज्ञापन
पिपरासी.
स्थानीय अंचल स्थित सभी हल्का में राजस्व महाअभियान के तहत सीओ नंदलाल राम के निर्देश पर जमाबंदी पंजी की कॉपी का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया. इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जहां एक तरह अंचल प्रशासन लगा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी लोगों को जागरूक कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए कोशिश की जा रही है. सीओ ने बताया कि 16 से 24 अगस्त तक डोर टू डोर सभी किसानों को जमाबंदी पंजी की कॉपी का वितरण किया जा रहा है. वही 25 अगस्त से पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा. इसके लिए पंचायतवार तिथि भी निर्धारित कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि जिस किसानों को जो भी समस्या हो वे इस कैंप में आवेदन देकर सुधार करा सकते है. उन्होंने बताया कि मंझरिया पंचायत में 25 अगस्त व 4 सितंबर को कैंप लगाया जाएगा. सीओ ने बताया कि सेमरा-लंबेदहा पंचायत में 26 अगस्त व 6 सितंबर को, पिपरासी पंचायत में 27 अगस्त व 8 सितंबर को, सौरहा पंचायत में 28 अगस्त व 9 सितंबर को, डुमरी-मुराडीह पंचायत में 29 अगस्त व 10 सितंबर को, डुमरी-भगड़वा पंचायत में 30 अगस्त व 11 सितंबर को तथा बलुआ पंचायत में 1 सितंबर व 12 सितंबर को कैंप का आयोजन किया जाएगा. कैप में कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. वहीं सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि कैंप के दिन सभी लोग समय से उपस्थित रहेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










