ePaper

सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत

Updated at : 12 Nov 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत

थाना क्षेत्र के मथौली पुल के समीप रविवार के रात्रि पूजहा पटजिरवा निवासी बिंदा साह का 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार एवं प्रभु चौधरी बाइक पर सवार होकर बेतिया से अपने घर पूजहा जा रहे थे.

विज्ञापन

बैरिया. थाना क्षेत्र के मथौली पुल के समीप रविवार के रात्रि पूजहा पटजिरवा निवासी बिंदा साह का 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार एवं प्रभु चौधरी बाइक पर सवार होकर बेतिया से अपने घर पूजहा जा रहे थे. रास्ते में मथौली नहर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों घायल हो गये. पुलिस के द्वारा इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया. जहां कन्हैया का स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मोतिहारी में इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सकों ने सोमवार के रात्रि गोरखपुर रेफर कर दिया. जहां रास्ते में ही कन्हैया कुमार ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पूजहा गांव में कोहराम मच गया. कन्हैया की पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं दूसरे जख्मी पूजहा गांव निवासी प्रभु चौधरी का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन