बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
AI GENERATED IMAGE

AI GENERATED IMAGE

चनपटिया में बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सिकरहना पुल के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. परिजनों को घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली.

विज्ञापन

Bettiah News: चनपटिया में बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड के सिकरहना पुल के समीप सोमवार देर शाम ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव निवासी कोकिल दास के 35 वर्षीय पुत्र बच्चन दास के रूप में हुई है.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चन दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. सोमवार को मजदूरी कर घर लौटने के दौरान वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, वह किस ट्रेन से गिरा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है.

रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, सोशल मीडिया से परिजनों को मिली सूचना

स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम चनपटिया के सिकरहना नदी के पास रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव देखा और इसकी सूचना चनपटिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया.

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी फैलने के बाद परिजनों को हादसे की सूचना मिली. इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान बच्चन दास के रूप में की.

आवेदन मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

चनपटिया के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Birendra Kumar

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन