बेतिया : गलत टिप्पणी के आरोपित युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बेतिया    : गलत टिप्पणी के आरोपित युवक गिरफ्तार

इस मामले में बैरिया थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कारवाई की जा रही है

विज्ञापन

बैरिया . थाना अंतर्गत भितहा गांव में शनिवार की संध्या पूजा पंडाल के पुजारी की आरती का थाल लेकर लौटने के दौरान एक लड़के द्वारा आस्था के विपरीत टिप्पणी करने के बाद रविवार की सुबह पूजा समिति के सदस्यों द्वारा उस लड़के को पकड़कर थाना को सुपुर्द किया गया. इस घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2, पुलिस निरीक्षक योगापटी अंचल, थानाध्यक्ष बैरिया द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर इस मामले की जांच पड़ताल की गई. इस मामले में बैरिया थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कारवाई की जा रही है तथा एहतियात के तौर पूजा पंडाल के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों, ग्रामीणों तथा दूसरे पक्ष के ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की गई तथा दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा सम्पन्न करने की अपील की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन