सहयोग पोर्टल की शिकायत के 24 घंटे में योगापट्टी में दो निजी नर्सिंग होम सील, शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
पेज05 : सहयोग पोर्टल की शिकायत के 24 घंटे में योगापट्टी में दो निजी नर्सिंग होम सील

नर्सिंग होम सील करते अधिकारी

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में सहयोग पोर्टल पर आई एक शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने दो निजी नर्सिंग होम पर छापेमारी की. जांच में अनियमितताएं मिलने पर दोनों संस्थानों को सील कर दिया गया.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड में सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बुधवार को दो निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर संयुक्त छापेमारी की. जांच के दौरान रिशु चाइल्ड केयर एवं रितिका इमरजेंसी नर्सिंग होम में लाइसेंस और आवश्यक अभिलेखों से संबंधित अनियमितताएं मिलने पर दोनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.

संयुक्त टीम ने की जांच

छापेमारी अभियान का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार तथा योगापट्टी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से किया.

जांच के दौरान दोनों संस्थानों के संचालन से जुड़े लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रशासन ने दोनों संस्थानों को सील कर दिया.

यह भी पढ़ें: इनरवा में कोल्ड्रिंक एजेंसी से 2.45 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

सहयोग पोर्टल की शिकायत पर हुई कार्रवाई

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि यह कार्रवाई असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर की गई. उन्होंने कहा कि सहयोग पोर्टल पर 6 जुलाई को दर्ज शिकायत के आधार पर जांच की गई थी.

शिकायत मिलने के बाद उच्चाधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. उसी के अनुपालन में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय को भेज दिया जाएगा.

कई अधिकारी रहे मौजूद

छापेमारी के दौरान डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, संतोष कुमार, सतीश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह, योगापट्टी थाना के एसआई संतोष पाल सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sameer Vajpayee

लेखक के बारे में

By Sameer Vajpayee

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन