ePaper

बिहार की तरक्की के लिए और अधिक तन्यमता के साथ कार्य करें : प्रभारी मंत्री

Updated at : 07 May 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की तरक्की के लिए और अधिक तन्यमता के साथ कार्य करें : प्रभारी मंत्री

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

बेतिया. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. इसके साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा भी प्रभारी मंत्री द्वारा की गयी. इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण राज्य में तेजी के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे से कराएं, ताकि आमजनों को ससमय लाभान्वित किया जा सके. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी बिहार के तरक्की के लिए कार्य कर रहे हैं. इसे और तन्मयता के साथ करने की आवश्यकता है. महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है. सरकार के प्रयास के बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही हैं. इन योजनाओं का लाभ लेकर किशोरियां तथा महिलाएं आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लें एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करें. महिलाओं की आकांक्षाओं को जानें और उसे सरकार तक पहुंचायें. पदाधिकारियों की बातों को महिला-पुरूष बेहतर तरीके से समझते हैं और अपनी बातों को खुलकर रखते हैं. समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से प्रारंभ है. जिसे 15 जून तक शत-प्रतिशत ग्राम संगठनों में संचालित करने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि 2542 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम चलाया जाना है. अबतक 836 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम तथा डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर में सभी संबंधित पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर दिये गये दायितों का निवर्हन अच्छे तरीके से करें. समीक्षा के क्रम में कई माननीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये. डीडीसी सुमित कुमार ने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की कार्य प्रगति तथा डीपीएम जीविका आरके निखिल ने महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत जानकारी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दी. मौके पर मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार रेणु देवी, विधायक राम सिंह, भागीरथी देवी, उमाकांत सिंह, रश्मि वर्मा, विनय बिहारी, विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव, सौरभ कुमार, डीएम दिनेश कुमार राय, एसपी बेतिया, डॉ शौर्य सुमन, एडीएम-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए अरूण प्रकाश सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन