नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार शराबी

पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके शिकारपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डीके शिकारपुर गांव निवासी मजहर मियां के रूप में हुई है. मामले में उनकी पत्नी रुखसाना खातून के आवेदन पर शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने लाई.

ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई.

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने पत्नी के आवेदन और मेडिकल जांच के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत आगे की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन