24 घंटे में पश्चिम चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 अभियुक्त गिरफ्तार, 75 किलो गांजा जब्त

Author Awadh kishore|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

पश्चिम चंपारण पुलिस ने जिले में एक विशेष अभियान चलाकर 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में 75 किलो से अधिक गांजा, शराब, देसी कट्टा और तीन वाहन जब्त किए गए हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में नौ वारंटी भी शामिल हैं. अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा, शराब, एक देसी कट्टा और तीन वाहन जब्त किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

75 किलो से अधिक गांजा और शराब बरामद

पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान उत्पाद अधिनियम के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन भी किया गया.

पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 75 किलो 300 ग्राम गांजा, 86 लीटर 600 मिलीलीटर शराब, एक देसी कट्टा, लोहे के चार दाब और तीन वाहन जब्त किए.

यह भी पढ़ें: जदयू की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पश्चिम चंपारण के सात नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

10 मवेशियों को कराया मुक्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करों के कब्जे से 10 मवेशियों को भी मुक्त कराया. सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वाहन जांच में ₹75 हजार जुर्माना

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर जिलेभर में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने वालों से 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों, वारंटियों और तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन