Bettiah : देवीपुर गांव में सड़क पर जलजमाव, ग्रामीण परेशान

Published by : ISRAEL ANSARI Updated At : 24 Aug 2025 4:42 PM

विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड की खोतहवा पंचायत के देवीपुर गांव में बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जल जमाव की समस्या से जूझ रहा है.

विज्ञापन

चुनाव के बाद से नहीं पहुंचे स्थानीय विधायक या उनके नुमाइंदा

चुनाव के समय ही इस गांव आये थे विधायक : ग्रामीण

मधुबनी.

स्थानीय प्रखंड की खोतहवा पंचायत के देवीपुर गांव में बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जल जमाव की समस्या से जूझ रहा है. बगैर बारिश के भी सड़क पर जल जमाव रहता है. ग्रामीण दीनानाथ गुप्ता, रामप्रवेश चौधरी, अशर्फी चौधरी, संजय चौधरी आदि ने कहा कि विधायक चुनाव के समय ही आए थे. उसके बाद इस गांव में कोई भी नेता नहीं आया. अब हाल यह है कि बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है. राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. यह सड़क दो राज्यों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है. विभागीय लापरवाही के कारण इसकी हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. पानी भरे गड्ढों से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार सड़क की मरम्मत और नाला सफाई की मांग प्रशासन के साथ जन प्रतिनिधियों से की गयी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. जल जमाव के कारण आसपास के घरों और दुकानों में भी संक्रमण गंदा पानी घुसने की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की गयी तो वे आंदोलन का सहारा लेने को मजबूर होंगे और वोट का भी बहिष्कार करेंगे. फिलहाल लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ISRAEL ANSARI

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन