ePaper

वाल्मीकिनगर ने रामपुर को हरा शील्ड पर किया कब्जा

Updated at : 23 Mar 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर ने रामपुर को हरा शील्ड पर किया कब्जा

चौधरी एकेडमी वाल्मीकिनगर टीम ने 30 पॉइंट बनाए. रामपुर बजरंग क्लब 16 पॉइंट बना पायी.

विज्ञापन

हरनाटांड़. नयागांव-रामपुर पंचायत अंतर्गत नयागांव में शनिवार शाम को नयागांव रामपुर बजरंग युवा क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने किया. फाइनल मुकाबला रामपुर बजरंग क्लब बनाम चौधरी एकेडमी वाल्मीकिनगर कबड्डी की टीम के बीच खेला गया. चौधरी एकेडमी वाल्मीकिनगर टीम ने 30 पॉइंट बनाए. रामपुर बजरंग क्लब 16 पॉइंट बना पायी. चौधरी एकेडमी वाल्मीकिनगर की टीम विजयी रही. मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे भारतीय खेलों में कबड्डी की अलग पहचान है. विधायक ने विजेता टीम को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया. उप विजेता टीम को भी शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट के अध्यक्ष मोहन मुखिया के नेतृत्व में समाजसेवी नीरज यादव ने विधायक को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. युवाओं ने लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि उमेश श्रीवास्तव, विनय सिंह, अभय सिंह आदि को सम्मानित किया. मौके पर पुरुषोत्तम उपाध्याय, बीडीसी भूषण राम, शिक्षक अरविंद कुमार, अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्रा, विनय कुमार, वार्ड सदस्य राहुल वर्मा, मुन्ना मुखिया, अनमोल कुमार, जयप्रकाश, रमेश राम, हरेंद्र दास, रामदरश राम, विकाश सिंह, लड्डू शर्मा, सन्नी यादव, शैलेश पासवान, रामायण राम, सत्यनारायण साह, पप्पू यादव, चंदेश्वर यादव, मिथुन पासवान,शाखा, बालाजी, विकास यादव, सतीश शर्मा, नीतीश सिंह, संजीत कुमार, अनमोल कुमार, सर्वेश कुमार, अमीर, पिंटू कुमार, श्रीनाथ कुमार, मनोज कुमार, हाफिज, राजन कुमार, अजीत कुमार, सत्यम साहनी, बसंत कुमार, राजू कुमार, सुजीत कुमार, केशवर कुमार, कुंदन कुमार, श्रवण कुमार, अलिराज कुमार, विवेक कुमार, अरविंद कुमार, बृजमोहन कुमार, सनीश कुमार, बबलू कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन