Bettiah : दो शिक्षकों को सम्मानित कर दी गयी विदाई
Author Israel ansari
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धुमनगर भरपटिया में कार्यरत दो शिक्षकों के स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी.
विज्ञापन
ठकराहा.
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धुमनगर भरपटिया में कार्यरत दो शिक्षकों के स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी. दोनों शिक्षक को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, डायरी एवं अन्य उपहारों के साथ विद्यालय परिवार ने विदाई दी. स्थानांतरण होने वाले शिक्षक में लक्ष्मण प्रसाद तथा रूपम कुमार शामिल हैं. विदाई सम्मान समारोह के दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि इन दोनों शिक्षकों ने विद्यालय में अपने शिक्षण काल के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का भी कार्य किया. विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राय ने किया. मौके पर अभिभावक, इस्लाम अंसारी, कैफ रजा, पूजा यादव, अखिलेश यादव, शिक्षक निसार अहमद, दस्तवीर अंसारी, विशाल सिंह, सतीश पटेल, राजकुमार, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










