बहुअरवा कांटा गांव में अचानक आग लगने से दो झोपड़ी जली

चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनाहा-चौतरवा पंचायत के बहुअरवा गांव में गुरुवार को अचानक आग लगने दो लोगों की झोपड़ी जलकर खाक हो गयी.
बगहा. चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनाहा-चौतरवा पंचायत के बहुअरवा गांव में गुरुवार को अचानक आग लगने दो लोगों की झोपड़ी जलकर खाक हो गयी. अगलगी की घटना में बहारन राम व मेदू राम की झोपड़ी जलकर खाक हो गयी. बताते हैं कि अचानक लगी आग में मेदू की साइकिल मरम्मति की दुकान खाक हो गयी. घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने इसकी सूचना बगहा व बथवरिया थाना को दी. सूचना मिलते ही दोनों जगहों से अग्निशमन सेवा वाहन मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में ग्रामीणों के साथ जुट गयी. यदि समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंची होती तो बड़ी घटना हो सकती थी. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही ने बताया कि अग्नि पीड़ित को शीघ्र सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा. दलित उत्पीड़न मामले में तीन लोग नामजद
रामनगर. स्थानीय पुलिस ने भावल गांव की एक दलित महिला और उसके बेटे से मारपीट मामले 3 को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि भावल निवासी छोटकी देवी ने लिखित शिकायत कर बताया कि बीते तीन मई को उसका लड़का बरई के बगीचे में आम उठाने लगा. जहां रखवाली कर रहे विथूनी साह, विजय साह, अवध साह जातिसूचक गाली गलौज व मारपीट किए. थानाध्यक्ष ने बताया कि दलित उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.
लड़की से मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज रामनगर. स्थानीय पुलिस ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की बेटी से मारपीट मामले में 5 लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि बिलासपुर निवासी विभूति साह ने लिखित आवेदन देकर बताया है कि घर के बाहर लड़की झाड़ू लगा रही थी. तभी श्रवण गोड़, सुशीला देवी, पूजा देवी, कौशिला देवी व बमबम गोड ने उससे मारपीट किया. साथ ही गहना लेकर चले गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.मारपीट व पैसा लेकर भागने का लगाया आरोप
रामनगर. स्थानीय पुलिस ने बेलवा के एक व्यक्ति से मारपीट मामले में सात लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि बेलवा निवासी तूफानी राम ने लिखित आवेदन देकर बताया है कि 24 अप्रैल 25 को दरवाजे पर आकर आरोपी मनोज राम, बृजेश राम, दरोगा राम, निरंजन राम, मनोरंजन राम, प्रतिमा देवी, किरण देवी ने मारपीट किया. साथ 45 हजार रुपया लेकर भाग गया. पंचायती में विलंब हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




