नाव पर खेल रहे दो बच्चे पैर फिसलने से नदी में डूबे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 9:54 PM

विज्ञापन

गंडक नदी में किनारे खड़े नाव पर खेलने के दौरान दो बच्चों का पैर फिसल गया , जिससे बच्चे नदी में गिर गए और डूब गये .

विज्ञापन

बगहा. गंडक नदी में किनारे खड़े नाव पर खेलने के दौरान दो बच्चों का पैर फिसल गया , जिससे बच्चे नदी में गिर गए और डूब गय . घटना मंगलवार की देर शाम बगहा नगर के कैलाशनगर की है. देर शाम को जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरु की. इस दौरान उन बच्चों साथ खेल रहे छह वर्ष के बच्चे ने बताया कि दोनों नाव से नदी में गिर गए हैं और डूब गए हैं . इसके बाद दोनों बच्चों के घर पर कोहराम मच गया. बच्चों के डूबने की सूचना मात्र से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है. घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण नदी में लापता दोनों बच्चों की खोज में जुट गए हैं. वार्ड पार्षद अंजली सोनी ने बताया कि दो बच्चे खेलने के दौरान नदी में डूबने की सूचना है. दोनों बच्चों का नाम धनंजय नौ वर्ष पिता अवधेश सहनी एवं संजय सात वर्ष पिता कमलेश सहनी है. दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं . सूचना बगहा दो अंचल के सीओ को दे दी गई है. सूचना पर पटखौली थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पटखौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि नदी में लापता दोनों बच्चों की खोजबीन की जा रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन