ePaper

बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक जख्मी, रेफर

Updated at : 17 Apr 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक जख्मी, रेफर

रामनगर-भैरोगंज मुख्य सड़क पर एक बोलेरो की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

रामनगर. रामनगर-भैरोगंज मुख्य सड़क पर एक बोलेरो की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस की 112 दल द्वारा दोनों घायल को स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. डीएस आर्या ने उनका प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया. घायलों की पहचान गोबर्धना थाना क्षेत्र के सेमरही-बरवा निवासी बिहारी साह का पुत्र कृष्ण नंदन साह तथा मूरत मांझी का पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार घायल अपनी बाइक से अपने संबंधी के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने नड्डा जा रहे थे. तभी रामनगर-भैरोगंज के लक्ष्मी विवाह भवन के समीप एक अज्ञात बोलेरो से टकरा गए. चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन