ePaper

Bettiah : आठ करोड़ रुपये मूल्य के चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 12 Aug 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : आठ करोड़ रुपये मूल्य के चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आठ करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ (चरस)के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

–बाइक की डिक्की से 41 पैकेट में रखे 19 किलो 273 ग्राम चरस बरामद –एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता सिकटा . इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब 8 करोड रुपए मूल्य के मादक पदार्थ (चरस)के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसएसबी और पुलिस ने यह कार्रवाई शिकारपुर गांव के समीप कब्रिस्तान के पास से किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव निवासी बैजनाथ कुमार (28) और रूपेश कुमार (18) के रूप में की गई है. इस मामले में एसएसबी के सहायक सेनानायक अविनाश पटेल के प्रतिवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्कर को जेल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी को गुप्त सूचना मिली कि मादक पदार्थ के सौदागर भारी मात्रा में एक बाइक से मादक पदार्थ की खेप लेकर निकलने वाले हैं. सूचना पर एसएसबी ने पुलिस को सूचना देते हुए संभावित मार्ग पर नाकाबंदी कर दिया. इसी बीच एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को आता हुआ देखकर जवानों ने उन लोगों को रुकने का इशारा किया. बाइक पर सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, तब तक जवानों ने उन लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया. बतौर मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी के समक्ष तलाशी के दौरान उन दोनों के बाइक की डिक्की से 41 पैकेट में रखे 19 किलो 273 ग्राम चरस बरामद किया गया. तत्काल पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लिया. चरस और बाइक को जब्त कर लिया गया. जब्त चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है. उनकी बाइक जब्त कर ली गई है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

MADHUKAR MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन