आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा सिकटा

Updated:
विज्ञापन

झंडा फहराते प्रमुख | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिकटा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हर ओर दिखा देशभक्ति का रंग. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में उत्साह के साथ ध्वजारोहण हुआ. अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर एकता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Independence day: सिकटा प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. ध्वजारोहण के दौरान लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन


प्रखंड मुख्यालय से थानों तक गूंजा राष्ट्रगान

प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख अजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने ध्वजारोहण किया. आईसीडीएस में सीडीपीओ कुमारी पुष्पा, मनरेगा में अजय कुमार सहाय, सिकटा थाना में नीतीश कुमार मौर्य, कंगली थाना में उमेश कुमार तथा बलथर थाना में ओम प्रकाश गुप्ता ने तिरंगा फहराया. इस दौरान बीडीओ जयप्रकाश और सीओ राजीव रंजन समेत कई लोग मौजूद रहे.


स्कूलों में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह

प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाह आलम तथा प्लस टू राजकीय जनता उच्च विद्यालय सिकटा में विधायक समृद्ध वर्मा ने ध्वजारोहण किया. मॉडल पब्लिक स्कूल भवानीपुर में डायरेक्टर वसीम आलम और तौहीद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर सबिर बसीर मदनी ने तिरंगा फहराया. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लिया.


पंचायत भवन, अस्पताल व व्यापार मंडल में भी फहराया तिरंगा

सिकटा पंचायत भवन में मुखिया नीला देवी, बलथर पंचायत भवन में मुखिया सुनील कुमार उर्फ पप्पू सिंह, अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नेसार अहमद तथा व्यापार मंडल में अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे उर्फ मिंटू ने ध्वजारोहण किया. बलथर में भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अंतिमा कुमारी ने भी तिरंगा फहराया. गौरव कुमार सिंह, मिरोज अहमद, साबिर अनवर उर्फ मुन्ना, राजू सिंह, मो. अख्तर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन