मैनाटाड़ में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, चहुंओर उल्लास
फोटो | Prabhat Khabar Network
तिरंगे की शान में सराबोर हुआ पूरा मैनाटाड़, प्रखंड कार्यालय से लेकर थाना, पंचायत, स्कूल और सरकारी संस्थानों तक दिखा देशभक्ति का उत्साह. राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ गूंजा राष्ट्रगान, वहीं विद्यालयों के छात्रों की आकर्षक झांकियों ने समारोह में भरा जोश और लोगों का मन मोह लिया.
Independence day: मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आन-बान-शान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया. ध्वजारोहण के बाद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी. विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने आकर्षक झांकियां निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया.
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ने फहराया तिरंगा
प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने तिरंगे को सलामी दी. मौके पर बीडीओ दीपक राम, सीओ सुमंत कुमार, पीओ अमृतेश कुमार, कृष्णा प्रसाद और ऐनुलहक अंसारी मौजूद रहे. अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया.
थानों से अस्पताल और कार्यालयों तक दिखा उत्साह
इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर राजीव कुमार, मैनाटाड़ थाना में थानाध्यक्ष बब्लू कुमार, इनरवा थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुरुषोत्तमपुर थाना में थानाध्यक्ष कमलेश भगत, मानपुर थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार और भंगहा थाना में एसएचओ रौशन कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया. सीएचसी में डॉ. विजय कुमार चौधरी, बीआरसी में बीईओ नीरज कुमार, पशु अस्पताल में टीवीओ अरमानुल्लाह, एसबीआई में सीतांशु शेखर, इनरवा एसएसबी में सहायक कमांडेंट अंकित कुमार और पावर ग्रिड में जेई देव ऋषि ने तिरंगे को सलामी दी.
पंचायतों में भी लहराया राष्ट्रध्वज
मैनाटाड़ पंचायत में मुखिया रामप्रवेश हाजरा, टोला चपरिया में मुखिया महमद नेजामुद्दीन, बरवा में मुखिया बिंदा प्रसाद, सुखलही में मुखिया पूजा कुमारी, मधुरी में मुखिया सदरूल नेशा और पुरैनिया में मुखिया प्रतिनिधि अनिसुल आजम ने ध्वजारोहण किया. समारोह में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. विद्यालयों के छात्रों की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. पूरे प्रखंड में दिनभर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत कुमार पटेल
रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










