तिरंगे की शान में झूम उठा ईश्वर शांति महाविद्यालय, देशभक्ति गीतों से गूंजा कॉलेज कैंपस

Updated:
विज्ञापन

धवजा रोहण के दौरान अध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

बेतिया के झखरा स्थित ईश्वर शांति कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण ने ध्वजारोहण किया, जबकि शिक्षक, कर्मी, विद्यार्थी और गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान के साथ आजादी के पर्व की खुशियां मनाईं.

विज्ञापन

Independence day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईश्वर शांति कॉलेज, झखरा नौतन में शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. कॉलेज के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की.


त्याग और बलिदान की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस

कॉलेज अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है. आजादी की इस विरासत को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के कंधों पर है. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए युवाओं में शिक्षा के साथ संस्कार, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होना जरूरी है.


शिक्षा से बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास

ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जो युवाओं को ज्ञान के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराती है. कॉलेज का प्रयास विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.


एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान

श्री शरण ने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए.


प्राचार्य समेत गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रवि शरण, कॉलेज के सचिव सत्येंद्र शरण, धीरेन्द्र शरण, प्राचार्य शबा खानम सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन