बाइक की ठोकर से छात्रा व चालक समेत तीन गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 10:09 PM
छात्रा को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है.
साठी . साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग में सतवरिया बस स्टैंड के सामने कोचिंग करके लौट रही छात्रा को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है. बाइक सवार समेत दो लोगों को भी गंभीर चोटे आई हैं. तीनों घायलों का इलाज जारी है. सतवारिया निवासी वीरेंद्र साह की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी चनपटिया से कोचिंग कर अपने घर सतवारिया वापस आ रही थी, तभी सतवरिया बस स्टैंड के सामने साठी की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने सामने से ठोकर मार दी. बाइक सवार की पहचान साठी थाना क्षेत्र के चांदबरवा निवासी अख्तर हुसैन और रोज आलम के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल में तैनात दारोगा बिट्टू कुमारी को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां पुलिस द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस बाइक जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










