सतवरिया हाईस्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा, टॉप-15 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

बच्चो को सम्मानित करते अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

चनपटिया के सतवरिया हाईस्कूल में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में टॉप-15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन

Bettiah: उच्च विद्यालय सतवरिया में दशम वर्ग के विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं के 45 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. परीक्षा के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टॉप-15 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इनमें गोलू कुमार ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय और अमृता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों समेत टॉप-15 विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया. वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य विद्यार्थियों को भी मेडल और पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया.

पढ़ाई के प्रति बढ़ेगा उत्साह

आयोजक टीम के शुभम बाबा, शिवरंजन कुमार और आशीष मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था. ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने के साथ मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का हौसला मिलता है.

मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की सीख

समारोह का मंच संचालन प्रकाश कुमार ने किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर विजय राव, सतीश शुक्ला, अम्बुज ठाकुर, सौरव ठाकुर, उदय मिश्रा, जितेन्द्र कुमार और एहतेशाम इब्राहिम समेत विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Birendra Kumar

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन