Bettiah : घर में कोबरा देख परिजनों में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
Bettiah : घर में कोबरा देख परिजनों में मची अफरा-तफरी

मंगलवार की सुबह एक विषैला कोबरा संतपुर गांव निवासी राम खेलावन के घर में जा पहुंचा.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से भटक कर मंगलवार की सुबह एक विषैला कोबरा संतपुर गांव निवासी राम खेलावन के घर में जा पहुंचा. सांप की फुफकार को सुन घर वालों में घंटों अफरा- तफरी मची रही. तत्काल इसकी सूचना गृहस्वामी राम खेलावन के द्वारा वाल्मीकिनगर स्थित वन कार्यालय को दी गयी. इस घटना की सूचना पर स्नेक कैचर शंकर यादव आदि वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या टी-1 में सुरक्षित छोड़ दिया गया. इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर के वन कक्ष संख्या टी-1 के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सतर्क एवं सजग रहें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन