ePaper

Bettiah :बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में यूरिया व विद्यालय का छाया रहा मुद्दा

Updated at : 12 Aug 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah :बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में यूरिया व विद्यालय का छाया रहा मुद्दा

बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड बगहा एक सभागार में हुई. अध्यक्षता

विज्ञापन

बगहा.

बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड बगहा एक सभागार में हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजन गुप्ता व संचालन बीडीओ प्रदीप कुमार ने किया. बैठक में यूरिया का मुद्दा छाया रहा. अरविंद कुमार ने 266 रुपया मूल्य पर यूरिया नहीं मिलने की बात कहते हुए 500 से 600 पर यूरिया मिलने की बात कही. इसके बाद ओमप्रकाश शाही ने स्कूलों में पुराने शिक्षक द्वारा पठन-पाठन बाधित करने की आवाज उठाई गयी. उन्होंने कहा कि नए शिक्षक पठन पाठन करना चाह रहे हैं लेकिन पुराने शिक्षक सुचारू रूप से पठन-पाठन करने में बाधक बन रहे हैं. इसका जवाब प्रभारी बीईओ पूरण कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि इसके लिए शिक्षा विभाग के द्वारा ही ट्रांसफर और प्रतिनियोजन का प्रावधान है. सदस्यों ने बगहा एक में कई विद्यालयों में भूमिहीन विद्यालयों के बारे में प्रश्न उठाया. बीडीओ ने बताया कि चिन्हित 16 विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है. शीघ्र ही सीओ से मिलकर भूमि उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी. सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि 16 अगस्त से सभी पंचायत में राजस्व महाभियान शिविर का आयोजन करते हुए राजस्व संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा. इसमें आप सब जनप्रतिनिधियों और सदस्यों से आग्रह है कि आप लोग हर संभव सहयोग करें. इसके साथ ही अन्य मामलों पर प्रश्न उठाए गए. सभी को संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिया. बैठक में प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी, एमएलसी भीष्म साहनी, डॉ. एसएन महतो, राजन प्रसाद, जितेंद्र जायसवाल, जितेंद्र राव, अमर चौधरी, विनोद पटेल, हरि नारायण चौधरी, फूलन साह आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ISRAEL ANSARI

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

ISRAEL ANSARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन