ePaper

केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान का कर रहीं काम : नारायण

Updated at : 17 Apr 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान का कर रहीं काम : नारायण

केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से राज्य के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहीं हैं.

विज्ञापन

नौतन. केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से राज्य के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहीं हैं. सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में कहीं कोई परेशानी हो तो इसके लिए विधायक से सम्पर्क करे समस्या का हल जल्द किया जाएगा. यह बातें गुरूवार को विधायक नारायण प्रसाद ने विधानसभा क्षेत्र के डबरिया, मंगलपुर, बनकटवा समेत आधा दर्जन गांवों में जन सम्पर्क चलाकर लोगों की समस्या से रूबरू हुए. विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि नौतन विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया है. छोटे छोटे सड़कों को भी पीच कर दिया गया है. लोगों को आवागमन में अब किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. कहा कि लालू जी शासन काल में सड़कों की हालत बद से बदतर बन गयीं थीं. राज्य में नीतीश कुमार के शासन में सड़कों के साथ साथ भयमुक्त माहौल में लोग जीवन जी रहे हैं. सबका साथ सबका विकास के साथ काम हो रहा है. मौके पर चंद्रमा सिंह, अमीत तिवारी, विजय कुमार, आदि मौजूद रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन