ePaper

पूर्व परिचित युवक ने फेसबुक पर अपलोड की अश्लील तस्वीर, केस

Updated at : 26 Mar 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व परिचित युवक ने फेसबुक पर अपलोड की अश्लील तस्वीर, केस

नगर के एक मोहल्ले की युवती समेत कुछ अन्य नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बना युवती व उसके परिवार का अश्लील तस्वीर अपलोड करने और अभद्र कमेंट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

बेतिया.नगर के एक मोहल्ले की युवती समेत कुछ अन्य नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बना युवती व उसके परिवार का अश्लील तस्वीर अपलोड करने और अभद्र कमेंट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. युवती की शिकायत पर नगर थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती के शिकायत पर योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी बाजार निवासी अखिलेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. युवती ने पुलिस से बताया है कि दो माह से उसके तथा अखिलेश कुमार व आयुष कुमार के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उसका तथा उसके परिवार के लोगों का अश्लील फोटो डालकर अभद्र कमेंट किया जा रहा है. आरोपित उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर बदनाम कर रहा है. युवती ने पुलिस से बताया है कि जांच पड़ताल करने पर पता चला कि अखिलेश कुमार ने ऐसा किया है, जो उसका पूर्व परिचित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन