Bettiah : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दें शिक्षक : बीइओ

Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 13 Aug 2025 5:40 PM

विज्ञापन

विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद के नेतृत्व में संपन्न हुई.

विज्ञापन

–शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के साथ की बैठक नौतन . स्थानीय बीआरसी सभागार भवन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर बुधवार को सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद के नेतृत्व में संपन्न हुई. पदाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रधान शिक्षकों से विचार किया तथा शिक्षण को और सुदृढ़ बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की उपस्थिति में विभागीय नियमानुसार विद्यालय के संचालन एवं प्रबंधन करने का निर्देश दिया गया. नियमित रूप से मेनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन संचालित करने तथा पाठ टीका अद्यतन कराने पर चर्चा हुई. बीईओ ने कहा की नियमानुसार विद्यालय संचालन नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभागीय करवाई होगी. बैठक में लेखापाल दीपक कुमार, प्रधान शिक्षक सुरेश राम, मुकेश गुप्ता, अजय राव, सुरेश बैठा, छोटेलाल राम, उपेन्द्र कुमार, सुनील पासवान सहित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन