10 लाख की फिरौती के लिए अगवा किये गये छात्र की हत्या

Published by :SATISH KUMAR
Published at :15 Apr 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
10 लाख की फिरौती के लिए अगवा किये गये छात्र की हत्या

शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव से अपहृत छात्र इम्तियाज आलम 15 वर्ष की अपहरणकर्ताओं ने गला रेत कर हत्या कर दी है.

विज्ञापन

नरकटियागंज (पचं) . शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव से अपहृत छात्र इम्तियाज आलम 15 वर्ष की अपहरणकर्ताओं ने गला रेत कर हत्या कर दी है. उसका शव मंगलवार को बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के तौलाहा रेल लाइन के किनारे मिला है. घटना की सूचना पर एसपी डॉ शौर्य सुमन, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, पुलिस निरीक्षक शिकारपुर अनुज कुमार समेत अन्य सदल बल तौलाहा पहुंचे और मृत छात्र की शिनाख्त कर शव को कब्जे में ले लिया.

इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार समेत पुलिस टीम मलदहिया गांव पहुंची. यहां परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम रामनगर के तौलाहा गयी. बता दें कि 12 अप्रैल को मलदहिया गांव के कौशर अंसारी के पुत्र इम्तियाज का अपहरण हुआ था. अपराधियों ने इम्तियाज के ही मोबाइल से उसकी मां को मैसेज भेजकर दस लाख की फिरौती की मांग की थी. अपहृत की मां मिसरून खातून ने 12 तारीख को शिकारपुर थाना में अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज कराया था. तीन दिन से पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी थी, लेकिन इम्तियाज का कोई सुराग नहीं लग सका था. इधर, मंगलवार की सुबह छात्र का शव रामनगर के तौलाहा रेलवे लाइन के किनारे मिला है. रामनगर की पुलिस ने शव को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

नरकटियागंज पहुंचे एसपी, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

मंगलवार की सुबह जैसे ही ये खबर लगी की अपहृत छात्र की हत्या कर दी गयी है, पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गये. एफएसएल तकनीक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की. हालांकि, इस मामले में पुलिस अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.

छात्र इम्तियाज की हत्या की खबर मिली है. उसके अपहरण की एफआईआर शिकारपुर थाना में उसकी मां ने दर्ज करायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. हत्या के कारणों का भी जल्द ही खुलासा होगा

जयप्रकाश सिंह, एसडीपीओ नरकटियागंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन