स्टेट साइंस टॉपर प्रिया ने मैट्रिक में भी किया था टॉप, कॉमर्स में निशांत को प्रदेश में तीसरा रैंक व आर्ट्स में जागृति जिला टॉपर

Published by :SATISH KUMAR
Published at :25 Mar 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेट साइंस टॉपर प्रिया ने मैट्रिक में भी किया था टॉप, कॉमर्स में निशांत को प्रदेश में तीसरा रैंक व आर्ट्स में जागृति जिला टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बिहार बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी किये गये इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम में पश्चिम चंपारण के छात्रों का जलवा कायम रहा.

विज्ञापन

बेतिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बिहार बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी किये गये इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम में पश्चिम चंपारण के छात्रों का जलवा कायम रहा. इस बार जिले के हरनाटांड़ की छात्रा प्रिया जायसवाल 484 अंक लाकर पूरे बिहार में विज्ञान संकाय में प्रथम रैंक लाते हुए स्टेट साइंस टॉपर बनी हैं. प्रिया राजकीय कृत संपोषित उच्च विद्यालय हरनाटांड़ की छात्रा हैं और मैट्रिक में भी इन्होंने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया था. इनकी सफलता पर उनके परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने भी प्रिया को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. वहीं कामर्स में लौरिया के निशांत राज को 471 अंक मिला है. निशांत स्टेट कॉमर्स टॉपर में तीसरे स्थान पर हैं. जबकि कला संकाय में पटखौली बगहा की छात्रा जागृति को 466 अंकों के साथ जिले में पहला स्थान मिला है. कला संकाय में रामनगर की सलोनी व बगहा की नंदिनी को 465 अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरा व नरकटियागंज के विवेक कुमार 464 को जिले में तीसरा स्थान मिला है. विज्ञान संकाय प्रिया स्टेट टॉपर हैं. जबकि चमुआ के अनीस कुमार 470 को जिले में दूसरा व बेतिया के सुमित 469 को तीसरा स्थान मिला है. वाणिज्य संकाय में निशांत राज अव्वल आये हैं. रमपुरवा के शिवम 462 को जिले में दूसरा व बेतिया की रितिका राज 454 को जिले में तीसरा स्थान मिला है. बता दें कि इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 40910 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इधर, मझौलिया में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठिया वृत बैठाणिया के परमा यादव का पुत्र रविशंकर कुमार आर्ट्स विषय में 425 अंक और उत्क्रमित मध्य विद्यालय विरवा से चंद्रिका प्रसाद चौरसिया की पुत्री रागिनी कुमारी को 409 और मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौलिया से ललन महतो के पुत्र भोला कुमार ने 405 अंक मिला हैं. इंटरमीडिएट साइंस में निखिल गुप्ता को 413 नंबर मिला है. निखिल शहर के तीन लालटेन चौक निवासी विद्यानंद गुप्ता व मां नीतू देवी के पुत्र हैं. आरएलएसवाई कॉलेज के छात्र निखिल की चाहत है कि वह बैकिंग क्षेत्र में आगे बढ़ें. मैनाटांड़ प्रखंड के प्लस टू लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय पिराडी के लाल अभ्यानंद कुमार को विज्ञान में 454 अंक मिला है. उनके पिता मोतीलाल प्रसाद पेशे से किसान हैं. जबकि माता गृहिणी हैं. आर्ट्स विषय से सरदार मंगल सिंह प्लस टू विद्यालय के छात्र सेहला प्रवीण 440 अंक लाये हैं. चनपटिया अंचल के तुरहापट्टी कुड़वा मठिया निवासी अब्दुल मजिद व जमीला खातून की पुत्री नूरजहां खातून को विज्ञान संकाय में 436 अंक मिला है. कुमारबाग हाईस्कूल की छात्रा नूरजहां खातून सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं. ———- ये हैं टॉपर नाम अंक विद्यालय का नाम *विज्ञान संकाय प्रिया जायसवाल 484 राजकीय कृत संपोषित विद्यालय, हरनाटांड अनीस कुमार 470 एमजके हाईस्कूल चमुआ सुमित कुमार 469 एमजेके कॉलेज बेतिया *कला संकाय जागृति कुमार 466 सहकारी प्राजेक्ट बालिका विद्यालय पटखौली बगहा सलोनी कुमार 465 राजकीय कृत कन्या विद्यालय रामनगर नंदिनी कुमार 465 सरयुग सिंह बलदेव सिंह हायर सेकेण्ड्री स्कूल मेहुरा बगहा विवेक कुमार 464 टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज *कॉमर्स संकाय निशांत राज 471 उत्क्रतिम मध्य विद्यालय मठिया लौरिया शिवम राज 462 राजकीय संपोषित प्लस टू रमपुरवा रीतिका कुमारी 456 आरएलएसवाई कॉलेज बेतिया शिवम राज 454 एक्सपर्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ कामर्स बेतिया शुभम कुमार 453 एक्सपर्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ कामर्स बेतिया ———————— प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं शिवम मैनाटांड: इंटर परीक्षा परिणाम में मैनाटांड़ के शिवम राज 462 अंक लाकर वाणिज्य संकाय में जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्लस टू रमपुरवा के छात्र शिवम की सफलता से इनके दादा सूर्य प्रसाद, पिता शैलेश कुमार और माता रंजीता देवी खुश हैं. शिवम की इच्छा यूपीएससी की परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनने की है. शिवम ने बताया कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर वह अपनी तैयारी को निरंतर बनाए हुए हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने बताया कि शिवम शुरू से ही विद्यालय का मेधावी छात्र है. —————- उपमुखिया की बिटिया बनी कामर्स की जिला थर्ड टॉपर बेतिया. इंटरमीडिएट परीक्षा वाणिज्य संकाय में जिले में तीसरा स्थान लाने वालीं रीतिका का सपना पुलिस सेवा में जाने का है. वह बीपीएससी की परीक्षा पास कर सब इंस्पेक्टर बनना चाहती हैं. रीतिका की मां पुनम देवी चनपटिया अंचल के लोहयरिया पंचायत की उप मुखिया हैं. जबकि पिता धीरज कुमार राय क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं. रीतिका का परिवार शहर के बानुछापर में रहता है. ———————– किसान के बेटे सुमित ने मारी बाजी बेतिया. विज्ञान का थर्ड जिला टॉपर शिवम पढ़ लिख कर आईएएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा करना चाहता है. सुमित एमजेके कॉलेज का मेधावी छात्र और योगापट्टी के पिपरिया निवासी अजय कुमार और सीमा देवी का पुत्र है. सुमित के पिता अजय कुमार किसान हैं, जबकि मां गृहिणी है. सुमित का कहना है कि लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने से सफलता हासिल होती है. —————— शिक्षक व आशा कार्यकर्ता का पुत्र विवेक बना टॉपर नरकटियागंज. टीपी वर्मा कालेज के छात्र व चांदपुर लालीगढ़ही निवासी विवेक कुमार को इंटर आर्टस में 464 अंक मिले हैं. विवेक ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. विवेक ने बताया कि वह बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी कर राजपत्रित अधिकारी बनना चाहता है. विवेक के पिता मदन राम प्राथमिक विद्यालय उर्दू गदियानी टोला में शिक्षक हैं तो उसकी मां शुभावती देवी आशा कार्यकर्ता हैं. नरकटियागंज प्लस टू उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा पास की वह अनुमंडल टॉपर रहा और उसे 436 अंक मिले थे. प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र राय, प्रधान लिपिक मनोज दुबे समेत कालेज के शिक्षक व कर्मिया ने बधाई दिया है. ——————————— संत तेरेसा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत बेतिया. संत तेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने वर्ष 2025 की इंटर परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है. प्रिंसिपल सिस्टर रेखा टुड्डू ने बताया कि इस वर्ष आर्ट्स से 43, साइंस से 27 व कामर्स से 8 छात्राओं को मिलाकर तीनों संकायों से कुल 78 छात्राओं ने परीक्षा दी थी. जिसमें प्रथम श्रेणी में 75 तथा द्वितीय श्रेणी में 3 छात्राओं के परिणाम आये है. जो छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं की मेहनत का परिणाम है. इस वर्ष भी शत प्रतिशत परिणाम आने पर विद्यालय में जश्न का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन