ePaper

Bettiah : एसपी ने नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन भवन का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Updated at : 24 Aug 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : एसपी ने नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन भवन का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन भवन का निरीक्षण किया और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय अवधि में कराने का भी निर्देश दिया.

विज्ञापन

ठेकेदार को प्राक्कलन व गुणवत्ता के साथ समय अवधि में कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

बगहा.

पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन बगहा में नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है. ताकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत पुलिस लाइन के पुलिस कर्मियों का अपना भवन हो सके. विभागीय स्तर पर भवन निर्माण के लिए ठेकेदार को टेंडर मिला है और कार्य जारी भी है. उक्त निर्माण कार्य प्राक्कलन व गुणवत्ता को देखते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन भवन का निरीक्षण किया और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय अवधि में कराने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी. वही उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को लेकर भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिया एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को सतत निगरानी रखने को लेकर भी निर्देश दिया. गौरतलब हो कि 17 सितंबर 2024 में बगहा पुलिस केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी. जिसे डेढ़ वर्ष में पूरा कर लेना है. समय से कार्य पूरा हो एवं कार्य में गुणवत्ता बनी रहे इसको लेकर एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस केंद्र का निरीक्षण का किया और कनीय अभियंता सहित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ISRAEL ANSARI

लेखक के बारे में

By ISRAEL ANSARI

ISRAEL ANSARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन