Bettiah : तीन लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Israel ansari
Updated:
विज्ञापन

नीय पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत मंगलवार की शाम छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के भेड़िहारी रोहुआ टोला गांव से 3 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा.
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर.
स्थानीय पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत मंगलवार की शाम छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के भेड़िहारी रोहुआ टोला गांव से 3 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक उदय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भेड़िहारी रोहुआ टोला गांव निवासी भीम सिंह के घर छापेमारी कर 3 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना में कांड संख्या 89/25 दर्ज करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










