Bettiah : इंडो नेपाल बार्डर से लाखों का गांजा व बाइक संग तस्कर गिरफ्तार
Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 20 Jul 2025 5:22 PM
सीमा पर तैनात नगरदेही एसएसबी और भंगहा पुलिस के संयुक्त कर्रवाई में बाइक में छिपाकर ला रहे लाखों रुपये मूल्य के गांजा सहित तस्कर को धर दबोचा गया है.
मैनाटांड़ . सीमा पर तैनात नगरदेही एसएसबी और भंगहा पुलिस के संयुक्त कर्रवाई में बाइक में छिपाकर ला रहे लाखों रुपये मूल्य के गांजा सहित तस्कर को धर दबोचा गया है. कार्रवाई शनिवार की देर रात की है. 44 वीं वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि पिलर संख्या 423/7 के पास से गांजा की खेप आने की सूचना मिली. तुरंत नगरदेही सशस्त्र सीमा बल और भंगहा पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नेपाल से भारत आ रहा था. नज़दीक आने पर उसे रोका गया. उसके बाईक पर एक बोरी था. जिसको चेक किया गया तो उस बोरी में ग्यारह किलो पांच ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला. गांजा के साथ पकड़ा गये व्यक्ति इनरवा थाना के घोड़पकड़ी निवासी साधु यादव के रूप में हुई. गांजा के साथ पकड़े गये साधु यादव को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए भंगहा पुलिस को सौंप दिया. वहीं भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर केस दर्ज कर तस्कर साधु यादव को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










