10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 21 May 2025 6:10 PM

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने सपही गांव के पोखरा के पास छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने सपही गांव के पोखरा के पास छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं एक बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 जी 9918 को भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी हुई. जिसमें 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है. जिसकी पहचान वार्ड नंबर 7 मधुबनी गांव निवासी हिरामन उरांव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बरामद अपहृता का न्यायालय में दर्ज हुआ बयान

मधुबनी. धनहा थाना की पुलिस ने एक गांव से अपहृत लड़की को बरामद कर 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है. अपहृत लड़की को सिवान से बरामद किया गया है. वहीं अपहरणकर्ता युवक की पुलिस खोजबीन कर रही है. इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि एक गांव से कुछ दिन पहले एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था. जिसका लिखित आवेदन लड़की के माता द्वारा थाने में दिया गया था. लड़की को सिवान से बरामद कर 164 के बयान के लिए बगहा न्यायालय भेज दिया गया है.

तस्करी के 16 पशुओं को पुलिस ने किया बरामद

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर सिगड़ी मुडीला गांव से तस्करी के 16 भैंस को बरामद किया है. वही तस्करी में प्रयोग होते वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार हो गए. पुलिस बरामद वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक के शिनाख्त में जुटी है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष ललन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पशु तस्करी मामले में फरार तस्करों और इसमें प्रयोग वाहन के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन