वाहन जांच के दौरान ठोकर से एसआई गंभीर, दो गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान बाइक सवारों ने एसआई सुनील सिंह को ठोकर मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
नौतन. वाहन जांच के दौरान बाइक सवारों ने एसआई सुनील सिंह को ठोकर मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल एसआई का इलाज पीएमसीएच में जारी है. पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह मंगलपुर के पास एसआई पुलिस बल के साथ वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान गोपालगंज के रास्ते तेजी से आ रही एक बाइक को एसआई ने रोका. जहां युवाओं ने बाइक से सीधा टक्कर मारकर एसआई को गंभीर रूप से घायल कर दिये और भागने लगे. पुलिस बल ने बाइक पर सवार दोनों युवकों को दबोच लिया है. पकड़े गए दोनों युवक यूपी के कुशीनगर जिला के अहीरौली दान गांव के रजनीश कुमार व मृत्युंजय कुमार बताये गए हैं. वहीं ठोकर से घायल एसआई का तीन दांत टूट गया है. जबकि माथा भी फटकर काफी खून गिर गया है. जिनका इलाज पीएमसीएच में जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










